सोनभद्र। प्रेम-सौहार्द और कुर्बानी का प्रतीक बकरीद का त्योहार रविवार को जिले में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह और मस्जिदों में परंपरागत नमाज पढ़ी। घर पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी। दिन भर दावतों का सिलसिला जारी रहा। एक-दूसरे के घर पहुंच लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दिया। बकरीद पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की टीमें चौकन्नी रहीं। एएसपी और एडीएम खुद सुरक्षा की मॉनिटरिंग करते रहे। नगर स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे ही फोर्स पहुंच गई थी। पौने आठ बजे तक ईदगाह खचाखच भर गया था। सुबह आठ बजे मौलाना खुर्शीद आलम ने नमाज अदा कराई। मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया और मुबारकबाद दी। दावत का भी न्योता दिया। यहां से सीधे वह अपने घर पहुंचे और अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी। नमाज के दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक खान, एजाज कादरी, रोशन खान, हिदायतुल्लाह खान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की कमान एडीएम सहदेव मिश्र और एएसपी विनोद कुमार संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व में एसडीएम रमेश कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। सुबह करीब आठ बजे मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। बकरीद पर मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में देर शाम तक चहल-पहल रही। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर बकरीद की बधाई देते रहे। ग्राम पंचायत बछौधा नईबाजार में मौलाना अब्दुल कयूम अहमद ने पढ़ाया। इस मौके पर हिफाजत अली, शहजाद अंसारी, वहीदुर्रहमान, तौजिर अहमद, जाफिर अली, कौशर अली, शहबाज आलम, अब्दुल रहमान, याकूब अहमद आदि मौजूद रहे। बीजपुर: जामा मस्जिद शांतिनगर, एनटीपीसी आवासीय परिसर, राजो, खम्हरिया में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई। पेश इमाम साहब मौलाना शाहनवाज, सदर सलीम बाबा, इजाजत, उस्मान, मुजम्मिल, कलाम, जाकिर, मजिब, मीर हसन आदि मौजूद रहे। केकराही: क्षेत्र के पापी, खैराही, भदोही, डीलाही, बहेरा, बारी, महेवा सहित नौ स्थानों पर सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज हुई। करमा एसओ राजेश सिंह फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे। सलखन: सलखन, मारकुंडी, गुरमा क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार अमन-चैन और अकीदत के साथ मनाया गया। जिला कारागार में निरुद्ध महिला पुरुष बंदियों ने भी जिला कारागार परिसर में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। जेल परिसर में ही नमाज अदा कर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। ओबरा/चोपन : नगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मस्जिद और ईदगाहों में नमाज पढ़कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। जानवरों की कुर्बानी भी दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चोपन नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की गयी। जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने नमाज से पहले तकरीरों में कुर्बानी की अहमियत बताई। चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने सभी को ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुना है। यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नमाज के बाद गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई। अंजुमन के सेक्रेट्री महफूज आरिफ, जामा मस्जिद के नायब सदर सरफराज अहमद, हाजी मुख्तार अहमद, हाजी वकील अहमद, ईदू भाई, डॉ. मुन्ना ,नाजिम खान, सभासद मोजिब आलम, चिराग अली, रियाज अहमद, एजाज अंसारी, सलीम कुरैशी, सराफत अली आदि मौजूद रहे। डाला जामा मस्जिद पर मौलाना मोहम्मद जुबेर आलम ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर फिरोज खान, शाहनवाज शाह, आमिल बेग, आदिल बेग, इरफान, दिलकुम अंसारी, यूसुफ अली, सतई अली, इमरान, जावेद, शाकिर सब्र, मुमताज आदि मौजूद रहे। ओबरा में भलुआ स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे हाफिज कारी मौलाना मुहम्मद असलम ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार, थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा सहित पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद के इमाम एवं इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी की देखरेख में नगर पंचायत की ओर से नमाजियों के लिए शरबत, ठंडा पानी, बिस्कुट की व्यवस्था की गई। समाजसेवी रमेश सिंह यादव, आनंद पटेल दयालु ने भी नमाजियों के लिए शरबत, पानी, बिस्कुट की व्यवस्था की थी। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर याकूब अख्तर, मो.फरीद दाउद फारुखी, हाजी जलालुद्दीन, हाजी मु.हुसैन, मो. असलम, शमशाद आलम, कमाल अहमद, मुहम्मद आरिफ, मुनीर अहमद, हाजी मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे। दुद्धी: नगर के मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह साढ़े 7 बजे कादरिया तालीमी ग्रुप के संस्थापक मौलाना हजरत नसीरूद्दीन साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। सुबह साढ़े छह बजे से ही रंग बिरंगे परिधानों में बच्चे ईदगाह की तरफ अपने घरों से कूच कर गए। वहीं कुर्बानी करने वाले रोजेदार सहित अन्य अक़ीदतमंद भी 7:30 बजे तक ईदगाह में मौजूद हो गए। ईदगाह में जगह भर जाने के बाद अकीदतमंद लोग जामा मस्जिद की तरफ कुछ गए। जामा मस्जिद में 8.30 बजे मौलाना शमीम ने नमाज पढ़ाई। दुद्धी के अलावा दीघुल, निमियाडीह, बघाडू, टेढ़ा, महुली आदि स्थानों पर भी परंपरागत ढंग से बकरीद की नमाज मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अदा की और अपने घरों में जाकर कुर्बानी की। नमाज के दौरान एएसपी विजय शंकर मिश्रा, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीओ आशीष मिश्रा, तहसीलदार बृजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, ईओ भारत सिंह आदि मौजूद रहे।