घोरावल। तहसील क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा कर बैनामा करवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के नौडीहवां निवासी जयप्रसाद प्रजापति ने बीते माह मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि जय प्रसाद गिरि ने जय प्रसाद प्रजापति बनकर उनकी दो बीघा जमीन बेच दी। इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में घोरावल थाने पर केस दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर जयप्रसाद गिरि के साथ षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों शमशेर मौर्य निवासी गुुरुवल, जोखन कोल निवासी बर्दिया और खरीदने वाला वीरेंद्र मौर्य निवासी गुरुवल को शनिवार को बर्दिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जय प्रसाद गिरि की 2016 में मौत हो चुकी है।