फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी की जमीन खरीदने वालों की जांच के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण समाज के खिलाफ विवादित भाषण के कारण चर्चा में आए सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अब जिले में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की भूमि बिना अनुमति व तथ्य को छिपाकर रजिस्ट्री और पंजीकृत/अपंजीकृत इकरारनामा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सांसद के पत्र पर तत्कालीन डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम को जांच कराने का निर्देश दे दिया है। उधर सांसद के पत्र के बाद एससी/एसटी की बगैर अनुमति जमीन क्रय करनेे वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सांसद पकौड़ी लाल कोल ने डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि म्योरपुर विकास खंड के खाड़पाथर में कई लोगों ने सौ रुपये के स्टांप पेपर पर (पंजीकृत/अपंजीकृत एकरारनामा) एससी-एसटी वर्ग के लोगों की जमीन लिखवाकर अच्छे भवनों का निर्माण करा लिया है। कुछ लोग मकान बनवा भी रहे हैं। एससी-एसटी की भूमि बिना अनुमति व तथ्य को छिपाकर खरीदी गई है। ऐसे में भूमि की रजिस्ट्री और पंजीकृत-अपंजीकृत इकरारनामा को निरस्त किया जाए। उधर सांसद के पत्र के बाद सक्षम अधिकारियों की बिना अनुमति के एससी-एसटी की भूमि क्रय करने व तथ्य को छिपाकर इकरारनामा कराने वालों की नींद हराम हो गई है। एडीएम राकेश सिंह ने साडा के जेई को खाड़पाथर में सौ रुपये स्टांप पर जमीन क्रय करने वालों की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
सांसद पकौड़ी लाल कोल ने जिले में एससी-एसटी की भूमि बिना अनुमति व तथ्य को छिपाकर रजिस्ट्री या इकरारनामा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साडा के जेई को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। - राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें