फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोर उठा ले गए एसी की आउटडोर यूनिट, सीटी स्कैन सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों की कारस्तानी से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा ठप हो गई है। सुरक्षा प्रबंध को धता बताते हुए चोर अस्पताल की छत पर चढ़कर एसी की एक आउटडोर यूनिट उठा ले गई। कइयों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बिना एसी के सीटी स्कैन मशीन चल नहीं पा रही। नतीजा जांच के लिए आए मरीजों को लौटा दिया जा रहा है। शनिवार को 60 से अधिक मरीज लौट गए। इससे पहले शुक्रवार को 40 मरीज वापस हुए थे। दूरदराज से अस्पताल आने वाले मरीज जांच न होने से परेशान हैं। मजबूरन उन्हें निजी केंद्रों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन की सेवा जिला अस्पताल में निशुल्क है। रोजाना 60-70 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज मध्यम व निम्न आय वर्ग के ही होते हैं। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर सुबह ही अस्पताल पहुंच रहे मरीजों का दो दिन से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा। शुक्रवार को भी बमुश्किल 18-20 मरीजों की जांच हो पाई थी। शनिवार को सेवा पूरी तरह ठप रही। बताते हैं कि सीटी स्कैन कक्ष में पांच टन क्षमता के दो एसी लगाए गए हैं।
इनका आउटडोर यूनिट अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। एसी चलने से कमरे का तापमान दुरुस्त रहता है, जिससे मशीन सुचारू ढंग से काम कर पाती है। चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर एक एसी का आउटडोर यूनिट उठा ले गए, जबकि दूसरे का पाइप काटकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के कमरों में लगे एसी के भी आउटडोर यूनिट को चोरों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे उनका संचालन भी ठप है, मगर सबसे ज्यादा परेशानी सीटी स्कैन कक्ष की एसी बंद होने से है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों को मशीन ठीक होने की उम्मीद में दिन भर बैठाया गया। फिर दोपहर बाद घर भेज दिया गया। शनिवार को दाेबारा पहुंचे मरीज भी लौटा दिए गए। दो दिनों से लौट रहे मरीजों में व्यवस्था को लेकर असंतोष है।
-
नंबर लेकर भेज रहे, ठीक होने पर दी जाएगी सूचना
सीटी स्कैन सेवा से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि एसी की खराबी से मशीन काम नहीं कर रही। ऐसे में मरीजों का नंबर नोट कर उन्हें वापस किया जा रहा है। खराबी ठीक होते ही फोन से सूचना देकर बुलाया जाएगा। रविवार तक नया एसी आने की संभावना है। सोमवार से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें