फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक की डिकी से उचक्कों ने डेढ़ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड स्थित यूनियन बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिकी से उचक्कों ने डेढ़ लाख नकद उड़ा लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी तीन घंटे बाद हुई तो उसके होश उड़ गए। बैंक के सीसी टीवी कैमरे में दो नाबालिग सहित तीन लोग पैसे निकालते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी अरुण कुमार सिंह की फ्लाईओवर के नीचे स्थित मकान में सोलर और इलेक्ट्रानिक की दुकान है। अरुण के मुताबिक शाम करीब चार बजे वह बैंक में डेढ़ लाख नकद जमा करने गए थे। किसी कारणवश नकदी जमा न कर वह वापस आए और बाइक की डिकी में नकदी रख उसे लॉक कर दिया। जैसे ही वह चलने को हुए तभी बैंक के स्टाफ ने आवाज दे दी। अंदर जाने के कुछ देर बाद वापस आए और बाइक लेकर चले गए।
शाम सात बजे के करीब एटीएम के जरिए पैसा जमा करने के लिए वापस बैंक पर पहुंचा तब पता चला कि डिकी में रखी नकदी गायब है। उन्होंंने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो नाबालिग सहित तीन लोग नकदी निकालते दिख रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राॅबटर्सगंज माधव सिंह ने बताया कि अभी उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वह इसके बारे में पता करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें