फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: घर के बाहर सोती रही महिला, चोरों ने खंगाला घर; नकदी समेत आभूषण भी ले गए

Sat, 22 Jun 2024 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: महिला के मुताबिक छत ढलवाने के लिए वह गेंहू बेचकर 10 दस हजार रुपए रखी थी और बेटी अपने छात्रवृत्ति खाते से 35 हजार रुपये नकद निकालकर रखी थी। जिसे चोर उठा ले गए। शनिवार की सुबह महिला ने तत्काल डायल 112 पुलिस बुलाने के साथ चोपन पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना के सलखन चुड़ीहर मंदिर के समीप शुक्रवार की रात एक महिला के घर में घुसकर चोरों ने 45 हजार रुपये नकद व आभूषण लेकर भाग निकले। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर महिला ने 112 पुलिस तथा चोपन थाना में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


सलखन चुड़ीहर मंदिर के समीप की रहने वाली महिला लीलावती देवी पत्नी रमेश कुमार पनिका का कहना है कि शुक्रवार की रात में बिजली न होने के कारण गर्मी उमस के चलते वह घर के बाहर अपने दो बेटियों के साथ सोई थी।

रात के अंधेरे में किसी समय घर के अंदर घुस कर चोरों ने 45 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल टच, दो मोबाइल कीपैड, एक जोड़ी पायल, एक सोने की नथिया, कान की बाली आदि सामान चोर लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह महिला घर का खुला दरवाजा देखकर सन्न रह गई। घर के अंदर सभी बिखरे समान के साथ नकदी, आभूषण तथा मोबाइल गायब देख कर गरीब महिला के होश उड गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें