बेलातांड गांव में चोरों ने एक घर से एल्युमिनियम की कड़ाही चोरी कर ली है। चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और पांच हजार रुपये की कड़ाही लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
बेलातांड गांव निवासी सुजीत कुमार कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार जनवरी की रात खाना बनाने के बाद एल्युमिनियम की कड़ाही को घर के बाहर लॉन में रख दिया गया था। यह बाउंड्री से साफ दिख भी रही थी। पांच जनवरी की सुबह कड़ाही मौके पर नहीं थी।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और कड़ाही लेकर भाग गए। चोरी गए कड़ाही की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। इस मामले में शाहगंज थाने में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।