फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस के सहारे घर में घुस कर आभूषण और नकद ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गांव में रविवार की रात में बांस के सहारे घर में घुसे चोर सोने, चांदी के जेवर और बीस हजार रुपये समेट ले गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोग जगे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नाको गांव निवासी सोहन चौबे के घर की छत की हाल में ही ढलाई हुई थी। ढलाई के बाद शटरिंग हटा ली गई थी। एक बांस का इस्तेमाल कपड़ा डालने के लिए के रूप में किया जा रहा था। रविवार की रात उसी बास के सहारे चोर किसी तरह छत पर चढ़ गए। इसके बाद चोर आंगन से होते हुए घर में घुस कर कमरे का तालातोड़ दिया और बक्सा और अटैची का लॉक तोड़ उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर, 20 हजार नगद लेकर चले गए। सोमवार की तड़के नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों ने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो बक्सा अटैची टूटी पड़ी थी और उसमें रखा झुमका, नथिया, टीका, मंगलसूत्र, करधनी, पाजेब आदि जेवर और बीस हजार नगद गायब था। दूसरे सामान बिखरे पड़े थे। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद परिवार और पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ जरूरी जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि रात 12 से दो के बीच चोरी हुई है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी होने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें