फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों पर चालीस उम्मीदवारों में होगी सियासी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दंगल में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर सोमवार को साफ हो गई। नाम वापसी के दौरान चार उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। अब कुल चार सीटों पर चालीस उम्मीदवार मैदान में हैं। राबर्ट्सगंज और दुद्धी सीट पर 10-10 उम्मीदवार भिड़ेंगे तो ओबरा में 8 और घोरावल में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार होंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। निशान मिलते ही उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

10 से 17 फरवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिले की चार सीटों से 56 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जांच में 12 उम्मीदवारों के पर्चे त्रुटियों के चलते खारिज हो गए। सोमवार को नाम वापसी के दौरान राबर्ट्सगंज विस सीट से विकासशील इंसान पार्टी के रोशन लाल यादव, जदयू के अतुल पटेल और निर्दलीय आदित्य नारायण ने अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं घोरावल सीट से निर्दल प्रत्याशी सरिता सिंह ने नामांकन पत्र उठाया। ओबरा और दुद्धी से किसी उम्मीदवार की नाम वापसी नहीं हुई। अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। दलीय उम्मीदवारों को उनके पार्टी का अधिकृत निशान मिला है जबकि निर्दल प्रत्याशियों को आयोग की ओर से तय चुनाव चिह्न में से पसंदीदा वाले निशान आवंटित किए गए हैं। राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के नाम मतपत्र में ऊपर रहेंगे उसके बाद क्षेत्रीय दल और फिर निर्दलीय उम्मीदवारों का चुनाव निशान होगा। चुनाव चिह्न मिलते ही सभी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
सपा के सामने लड़ेंगे गठबंधन उम्मीदवार
सपा भले ही प्रदेश में विभिन्न दलों के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन जिले में यह गठबंधन टूटता दिख रहा है। यहां सपा के सामने सहयोगी दलों के भी उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापसी के दौरान पर्चा वापसी की पुरजोर कोशिश हुई लेकिन बात नहीं बनी। घोरावल से सपा प्रत्याशी रमेश दुबे के सामने अपना दल कमेरावादी के सुरजीत सिंह पटेल चुनाव मैदान में हैं। वहीं ओबरा से सपा के अरविंद कुमार के समक्ष सुभासपा के राकेश सिंह गोंड चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें