फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बकाएदार के मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के हवालात में बंद बकाएदार सुधाकर प्रसाद दुबे की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। डीएम ने जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रमोद तिवारी को नामित किया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच कर वह रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

नगर के धर्मशाला चौक स्थित दुबे इलेक्ट्रानिक के संचालक सुधाकर प्रसाद दुबे से यूबीआई की ओर से 10.21 लाख रुपये वसूली का प्रमाण पत्र तहसील को प्राप्त हुआ था। बकाए की वसूली के लिए तहसीलदार ने बकाएदार को गिरफ्तार करते हुए 12 मई को हवालात में निरुद्ध किया था। 19 मई को नजारत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरेराम ने देर शाम सुधाकर प्रसाद की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इसका संज्ञान लेकर तहसीलदार ने उसे राजस्व हवालात से मुक्त करते हुए मानवीय आधार पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि बकाएदार की मृत्यु का संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें