फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है... बजट खपाने को अच्छी सड़क पर बना दी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भला अंधेरगर्दी नहीं तो क्या कहेंगे। एक तरफ नगर और जिले की कई सड़कों के गड्ढे भरने के लिए विभाग बजट का रोना रो रहा है तो दूसरी ओर सत्र के अंतिम समय में बजट खपाने के लिए अच्छी खासी सड़क के ऊपर नई परत बिछा दी गई। रातोंरात नगर की सड़क बनने से हर कोई हैरान है। हैरानी इस बात की भी है कि जिला मुख्यालय पर अफसरों की नाक के नीचे सरकारी धन का दुरुपयोग होता रहा, मगर उच्चाधिकारी और जनप्रतिनिधि बेखबर बने रहे। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में पड़ताल कराएं तो ऐसे कई मामले सामने आएंगे।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य, पीडब्यूडी, शिक्षा, कृषि समेत अन्य विभागों ने धन खपाने की दिशा में कार्य तेज कर दिया है। वहीं प्रांतीय खंड ने कुछ साल पहले ही बनी राबट़र्सगंज के मेन चौक से चंड़ी तिराहा, महिला तिराहा से मेन चौक समेत अन्य मार्गों को बीते कुछ दिनों से रात में पेंटिंग का कार्य करवाने में जुटा है। जबकि नगर की जिला पंचायत रोड़, न्यू कालोनी से पकरी पोखरा होते ही हुए न्यू कालोनी तक, विकास नगर, कचहरी तिराहा से पूरब मोहाल चौक तक, ब्रम्हगर नगर मोहल्ले की कई सड़के क्षतिग्रस्त है। इन मार्गों से आने जाने में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रहवासी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर चुके है, लेकिन संबंधित अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं चल रहा है। वहीं जिन मार्गों की पेंटिंग की जरूरत नहीं है उनकी कराई जा रही है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो रात में नियमों को ताख पर रखकर संबंधित अधिकारी और ठेकेदारों सड़कों की पेंटिंग कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।
तीन-चार वर्ष पर नगरीय क्षेत्र की सड़कों के मरम्मत के लिए धन आता है। नगर पालिका की जिन सड़कों के लिए धन आया है, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। रात में वह और कई जेई मौजूद होकर काम कराते हैं। नियमानुसार काम को कराया जा रहा है। -अनिल सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें