फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर में चोरी का पर्दा फाश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पनारी टोला में तीन दिन पूर्व मोबाइल कंपनी के टॉवर की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टॉवर से चोरी 24 बैटरी और कट्टा-कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार चोर ने अपने चार साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

पनारी टोला में स्थित मोबाइल कंपनी के टॉवर परिसर से शनिवार की रात चोर 24 बैटरी चोरी कर ले गए थे। चोरों ने पास में ही सो रहे आटा चक्की संचालक का हाथ-पैर बांधकर पिटाई भी की थी। घटना की छानबीन में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भवानी कटरिया गांव के पास से एक बदमाश को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की घेरेबंदी के दौरान वह फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। थानाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम गिरीश कुमार वर्मा निवासी उन्नाव गेट थाना कोतवाली झांसी बताया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल सूमो भी बरामद हुई। इसमें 24 बैटरी, दो मोबाइल भी मिला। गिरीश ने घटना में अपने साथ सुनील गोंड़, जितेंद्र धरिकार, दीपू आदिवासी, हरिलाल के भी शामिल होने की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें