फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारपीट में घायल युवक ने कोतवाली पहुंच उतारे कपड़े, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत गजराज नगर के समीप शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश में युवकों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक ने ओबरा कोतवाली पहुंचकर अपने कपड़े उतार दिए और जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए चोपन सीएचसी भेजने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ओबरा के सेक्टर तीन निवासी अंशित पाठक शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अपने कुछ साथियों के साथ गजराज नगर इलाके में घूम रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बिल्ली गांव निवासी कुछ युवकों ने अंशित और उसके दोस्तों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। इसमें अंशित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंशित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके ऊपर चाकू से भी हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद घायल अंशित अपने साथियों के साथ ओबरा कोतवाली पहुंचा और उसने अपने कपड़े उतारकर कोतवाली परिसर में हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर अंशित के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब घंटे भर चले हंगामे के बाद अंशित के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की। पुलिस ने घायल अंशित को मेडिकल और इलाज के लिए चोपन सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अंशित के खिलाफ पूर्व में ओबरा थाने में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें