फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंगरौली की तरफ से बोलेरो औड़ीमोड़ की ओर आ रही थी। कुबरी मोड़ के पास अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में भिड़ गई।
इस हादसे में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार भी चपेट में आए। बाइक सवार इंद्र यादव (22) और सूरज कुमार (22) घायल हो गए। बोलेरो का एयरबैग खुल जाने से सवार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें