फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर के औड़ी मोड़ के पास सोमवार को एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

औड़ी मोड़ निवासी रौनित कुमार (18) स्व. सोनू सिंह की घर में ही बैट्री की दुकान है। सोमवार की दोपहर रौनित दोस्तों के साथ खेलने गया था। वापस लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में गया। काफी देर बाद भी बाहर न आने पर मां उसे बुलाने गई तो कमरे में रौनित का शव फंदे पर लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें