फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: छात्र ने पहले यू ट्यूब पर देखा आत्महत्या करने का तरीका, इंस्टाग्राम पर 'गुड बाय' लिख लगाई फांसी

Mon, 07 Aug 2023 05:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी सराफा व्यापारी का बैंक रोड पर मकान है। उनका बड़ा पुत्र दुद्धी में इंटर का छात्र था। सराफा व्यापारी ने बातया कि रोज की तरह उनका बेटा शनिवार की सुबह दुकान खोलने गया था। दोपहर में वह घर आया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र में सलैयाडीह ग्राम में रविवार की रात सराफा व्यापारी के पुत्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर गुड बाय भी लिखा। यू ट्यूब पर आत्महत्या करने के तरीके भी सर्च किए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- UP News: 'आठ अगस्त को बच्चों को स्कूल न भेजे अभिभावक', स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन क्यों कर रहा है ये अपील?

विज्ञापन

सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी सराफा व्यापारी का बैंक रोड पर मकान है। उनका बड़ा पुत्र दुद्धी में इंटर का छात्र था। सराफा व्यापारी ने बातया कि रोज की तरह उनका बेटा शनिवार की सुबह दुकान खोलने गया था। दोपहर में वह घर आया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शाम सात बजे तक भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा पीटने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। उसके नंबर पर लगातार घंटी बजने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हो रहा था।
परेशानहाल परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दृश्य देख सन्न रह गए। कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन की। जांच में उसके इंस्टाग्राम एकाउंट पर दोपहर करीब डेढ़ बजे आखिरी पोस्ट में गुड बाय वर्ल्ड लिखा था। मोबाइल के यू ट्यूब की हिस्ट्री में आत्महत्या करने के तरीकों के बारे में सर्च किया गया था। विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। किशोर ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। छानबीन की जा रही है।

बेटे की हर इच्छा पूरी करते थे पिता, आत्महत्या के कदम से सकते में

सलैयाडीह गांव निवासी इंटर के छात्र की आत्महत्या की घटना से लोग सकते में हैं। जवान बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे की हर इच्छा पूरी करने वाले पिता नहीं समझ पा रहे कि आखिर सनीश ने यह कदम क्यों उठाया।

सराफा व्यापारी के तीन संतानों में ये सबसे बड़ा था। बड़ा पुत्र होने के नाते वह काफी लाड़-प्यार में रहा। पिता उसकी हर जरुरतों का ध्यान रखते थे। उसकी छोटी-बड़ी हर इच्छा पूरी करते थे। हाल ही में उसने अपने कमरे को नए तरीके से सजाने को कहा था। इसके लिए खुद से उसने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कारीगर बुलाए थे। यह काम अभी चल ही रहा था। रविवार की दोपहर में दुकान से लौटने के बाद उसने मां से चाय बनवाकर पी। उनके साथ बैठकर सामान्य रूप से बातचीत भी की। इसके बाद वह बाजार गया और वहां से रस्सी लेकर आया फिर कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा होगा या सोने गया होगा, लेकिन देर शाम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे की मौत से मां सदमे में है। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से कस्बे के व्यापारी व अन्य लोग भी गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें