फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों ने रोकी ट्रेन

Fri, 25 Dec 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा रेल किराया में करीब 33 फीसदी बढ़ोत्तरी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पैसेंजर ट्रेन करीब पांच मिनट रोके रखा। तत्पश्चात रेलवे स्टेशन अधीक्षक को             ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जन विरोधी करार  दिया और बढ़े किराये वापस लेने की मांग की।


विरोध प्रदर्शन के बाद हुई सभा में सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेल किराया 33 प्रतिशत बढ़ाकर रेल यात्रियों पर बोझ डालने का काम किया है। सरकार ने वादा किया था कि रेलवे की व्यवस्था सुधारी जाएगी और जनता को राहत पहुंचायी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


उल्टे सरकार ने किराया बढ़ाकर जनता के साथ ठगी की है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार सभी वर्गों का शोषण कर रही है। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि केंद्र की सरकार आए दिन जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।

रेल किराया से लेकर साग, सब्जी और दाल के भाव तक आसमान पर हैं। अच्छे दिनों   का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी और उसके सहयोगी दल अब सिर्फ दाम बढ़ाने पर  तुले हैं। जनता से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया है।

 ऐसी सरकार को जनता जरूर  सबक सिखाएगी। नगर सचिव आशीष केशरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि वे महंगाई दूर करेंगे लेकिन दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है और भाजपा का चुनावी वादा झूठा साबित हो रहा है। प्रदर्शन में मोहम्मद मुस्तफा सुन्ना, आशीष, अवधेश, महेश, हरि, उमेश, जय प्रकाश, राकेश, संजय, अजय, राजू मौर्य, दुर्गा सिंह, मनीष कुमार, तौफिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें