फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जाना उत्पादन का तरीका

Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
  हिण्डालको रेणुपावर में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत अवधूत भगवान राम स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी फाइनल के छात्र-छात्राओं को प्लांट का भ्रमण कराकर बिजली उत्पादन के तरीके की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



 उन्हें प्लांट के संचालन और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। टेक्नीकल ट्रेनिंग एवं मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर में कार्यशाला का आयोजन कर भी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।


 मुख्य अतिथि परियोजना के उपाध्यक्ष (मानव ससंाधन) गेरार्ड डी रोडरिक्स ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा की वर्तमान में बिजली सभी की जरूरत है।

 इस बिजली के उत्पादन में बहुत से ऐसे तत्व हैं जिन्हे जानना और समझना आवश्यक है।  सेंटर प्रमुख हेमराज, सुमन्त कुमार, नवीन कुमार गुप्ता और संगीता यादव ने प्लांट के संचालन के बारे में बताया।
विज्ञापन



 प्लांट का मॉडल दिखाकर भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों को प्लांट भ्रमण कराया गया। अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की प्राचार्य डा. पूनम सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संजीव श्रीवास्तव, दीपिका सोनी, डा. आमोद, विकास तिवारी, डा. वंदना, प्रणव कुमार, उपेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें