फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा लायंस को हराकर ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रही चार दिवसीय टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार की शाम समापन हुआ। अनपरा लायंस को 33 रन से हराकर ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन


ऊर्जांचल टाइगर्स की कप्तान साक्षी मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। तेज गेंदबाजों ने अनपरा लायंस को महज 41 रन पर समेट दिया। देवांश, यूनुस ने 14-14 रन बनाए। धैर्य ने 5 और विवेक कुमार ने 3 विकेट लिए।
जवाब में ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम 146 रनों पर सिमट गई। उत्कर्ष यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 103 और कप्तान साक्षी मिश्रा ने 12 रन बनाए। अंश ने 3 और विशाल ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

इस प्रकार ऊर्जांचल टाइगर्स के पास 105 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में अनपरा लायंस के बल्लेबाज 72 रनों पर ही सिमट गए, जिसमें निखिल 16, अर्नव ने 13 रन बनाए।
धैर्य ने 4 व विवेक ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से धैर्य चतुर्वेदी व उत्कर्ष यादव को आयोजक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें