फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराधा हृदयेश्वर प्रभात संकीर्तन सभा की 18वीं वर्षगांठ पर निकाली गई राधाकृष्ण की झांकी

विज्ञापन
घोरावल नगर में माता राधारानी एवं श्रीकृष्ण की निकाली शोभायात्रा - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
श्री राधा हृदयेश्वर प्रभात संकीर्तन सभा की 18 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को घोरावल नगर में श्रद्धालुओं ने माता राधा रानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली। शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में स्थित श्रीराधा हृदयेश्वर मंदिर के प्रबंधक ओंकार बख्शी ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व ज्येष्ठ मास में एकादशी के दिन मंदिर परिसर में प्रभात संकीर्तन सभा की शुरुआत की गई थी, जो आज भी निरंतर चल रही है।
विज्ञापन

मंदिर में सोमवार को भोर में राधारानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का शृृंगार करने के बाद दोनों मूर्तियों को पालकी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा इलाका जय राधेकृष्ण, हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा। घोरावल नगर के मुक्खा मोड़, पुरानी बाजार, मेन तिराहा, राबर्ट्सगंज मार्ग, शिवद्वार मार्ग, दुर्गा मंदिर तिराहा भ्रमण करते हुए शोभायात्रा पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ किया और कथा कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ओंकारनाथ, मीना उमर, प्रसून कुमार, शीला गुप्ता और किशन मोदनवल, बिनुदास उमर, किशन कन्हैया, शिवम शर्मा व अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें