फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ 

Mon, 25 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद की ओर से बीजपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद के सीएसआर अनुभाग की ओर से सोमवार को बीजपुर पुनर्वास प्रथम स्थित आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में व्याख्यान आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


मुख्य वक्ता धनवंतरि चिकित्सालय के चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने बच्चों को सफाई और जरूरी एहतियात की जानकारी दी। कहा कि आंख, दांत, हाथ और इसके आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। बताया कि विश्व  स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिवर्ष लाखों बच्चे अस्वच्छता से ग्रसित होकर मौत का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सफाई कार्य घर से शुरू कर आसपास और गांव को साफ-सुथरा रखने की सीख दी।

संचालन कर रहे सीएसआर के प्रबंधक नरसिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूक करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्रनाथ देव पांडेय, आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य विनोदनंदन शाह आदि ने भी बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें