चुर्क-गुरमा रामलीला में वर-वधू को आर्शीवाद देते मंत्री संजीव गोंड। स्रोत आयोजक
गुरमा में रामलीला के मंच पर बृहस्पतिवार की रात दो गरीब परिवारों की बेटियों की डोली उठी। आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड समेत सैकड़ों लोगों ने नवदंपतियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित समारोह में मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ निवासी अजय गोंड का विवाह सोनभद्र के करमडाड़ निवासी बचिया गोंड से हुआ। वहीं, सोनभद्र के खैरपुर निवासी महेंद्र ने बेलछ निवासी सोनी के साथ सात फेरे लिए। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद कमेटी की ओर से दोनों जोड़ों को साइकिल, बेड सेट, बक्सा, बर्तन, कपड़े और गृहस्थी में इस्तेमाल होने वाली अन्य जरूरी सामग्री दी गई। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष गौतम यादव, राजकुमार मिश्रा, सत्यदेव पांडेय, मीनू चौबे, तेजधारी यादव, मुलायम सिंह यादव, अजय निषाद, चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सैयद कुरैशी ने किया।