बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के कोठा टोला खदान में लापरवाही से हुई
ब्लास्टिंग से पांच श्रमिकों के घायल होने के बाद मौके से ब्लास्टर फरार हो
गया। इससे कई होल बगैर ब्लास्ट के ही पड़े हुए थे। पुलिस ने दूसरे
ब्लास्टर को बुलाकर ब्लास्ट कराया।
कोठा टोला में धर्मेंद्र सिंह की
खदान में शनिवार को ब्लास्टिंग करने के लिए खदान में कई होल कराए गए थे।
उनमें जिलेटिन और डेटोनेटर भर भी पड़े थे। जब ब्लास्टर ने यहां पहला
ब्लास्ट किया उसी में पांच श्रमिक घायल हो गए। यह देख ब्लास्टर वहां से
फरार हो गया। उसने यह भी नहीं सोचा कि बचे हुए होल से और भी बड़ा हादसा हो
सकता है। वह कोई सूचना दिए बगैर ही वहां से फरार हो गया।
जब पुलिस मौके पर
पहुंची तो वहां मौजूद श्रमिकों ने थानाध्यक्ष चोपन रविंद्र भूषण मौर्य को
अन्य होल भी भरे होने की जानकारी दी। इस पर उस ओर जाने से सभी श्रमिकों को
रोक दिया और फौरन दूसरे ब्लास्टर को मौके पर बुलवाया गया।
दूसरे ब्लास्टर
ने जब बाकी बचे होल को ब्लास्ट किया। भाग
से महज लेखपाल, पुलिस विभाग से थानाध्यक्ष ही मौके पर पहुंचे थे।