फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित

Fri, 05 Feb 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिण्डाल्को रेणुपावर प्लांट स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी लान परिसर में संस्थान के सहकर्मियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को फरवरी माह को वैल्यूज एवं प्राइज माह के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। परियोजना के यूनिट हेड ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने वैल्यूज नामक लघु नाटिका की प्रस्तुति भी दी, जो जमकर सराही गई।
विज्ञापन


यूनिट हेड ने कहा कि हमारे कार्यकुशलता की पूरे बिड़ला समूह में अलग पहचान है। हमें कार्यों में निष्ठा, प्रतिबद्धता, प्रबल इच्छा, एकरूपता और गति  के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। इसलिए विषम परिस्थितियों में भी इस संस्थान को अपना समझकर नई उचाइयों पर ले जाने का संकल्प सदैव बनाए रखना होगा।

एचआर हेड जेरार्ड राड्िक्स ने कहा कि हमसे जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह जिस रूप में संस्थान से जुड़ा हो, वैल्यूज के प्रति पूरी निष्ठा जागृृत करनी होगी। इस माह पोस्टर, स्लोगन, क्वीज, वैल्यू लीडर आदि प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। अरुण पोद्दार, पीके गोयल, आरपी सिंह, आरके श्रीवास्तव, एसबी वर्मा, डा. एमके त्रिपाठी, रमा पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें