फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को बुलाकर कराया विस्फोट

Sat, 06 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के कोठा टोला खदान में लापरवाही से हुई ब्लास्टिंग से पांच श्रमिकों के घायल होने के बाद मौके से ब्लास्टर फरार हो गया। इससे कई होल बगैर ब्लास्ट के ही पड़े हुए थे। पुलिस ने दूसरे ब्लास्टर को बुलाकर ब्लास्ट कराया।
विज्ञापन

कोठा टोला में धर्मेंद्र सिंह की खदान में शनिवार को ब्लास्टिंग करने के लिए खदान में कई होल कराए गए थे।

 उनमें जिलेटिन और डेटोनेटर भर भी पड़े थे। जब ब्लास्टर ने यहां पहला ब्लास्ट किया उसी में पांच श्रमिक घायल हो गए। यह देख ब्लास्टर वहां से फरार हो गया। उसने यह भी नहीं सोचा कि बचे हुए होल से और भी बड़ा हादसा हो सकता है। वह कोई सूचना दिए बगैर ही वहां से फरार हो गया।


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद श्रमिकों ने थानाध्यक्ष चोपन रविंद्र भूषण मौर्य को अन्य होल भी भरे होने की जानकारी दी। इस पर उस ओर जाने से सभी श्रमिकों को रोक दिया और फौरन दूसरे ब्लास्टर को मौके पर बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे ब्लास्टर ने जब बाकी बचे होल को ब्लास्ट किया। भाग से महज लेखपाल, पुलिस विभाग से थानाध्यक्ष ही मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें