फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ा कोटा आवंटन

विज्ञापन
कोटेदार का चुनाव
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मझुई में सोमवार को कोटे की दूकान का आवंटन हंगामे की भेंट चढ़ गया। दूकान आवंटित कराने गए एडीओ पंचायत सांख्यिकी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान ने पुलिस की मौजूदगी न होना प्रमुख वजह बताया।
विज्ञापन



नव गठित ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन के लिए सोमवार को पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई थी। ग्राम प्रधान श्याम लाल पाल ने मुनादी कराकर गांव वालों को पहले ही सूचना दे दी थी, जिसके चार सौ महिला, पुरूष पहुंच गए थे। एडीओ सांख्यिकी ओम प्रकाश कुशवाहा और ग्राम विकास अधिकारी नरेश सिंह गांव में पहुंच गए। 

कोटे के लिए चार लोगों ने दावेदारी पेश की, जिसमें एक ने नाम वापस ले लिया। शेष तीनों उम्मीदवारों से कहा गया कि वे अपने-अपने समर्थकों के साथ खड़े हो जाएं। समर्थक कतार में खड़े होने लगे। इसी बीच एक दावेदार के कुछ समर्थक जो शव यात्रा से लौटे थे, वे भी कतार में खड़े हो गए। इस पर दूसरे दावेदारों ने आपत्ति जताई और उन्हें हटाने की मांग करने लगे। इसी पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन



दोनों गुटों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। विवाद की स्थिति देख अधिकारी पंचायत भवन में चले गए और कार्रवाई स्थगित कर दी गई। ग्राम प्रधान श्याम लाल पाल ने कहा कि सुकृत पुलिस से सहायता मांगी गई थी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस रहती तो विवाद नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें