फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी में आए व्यक्ति को बंधक बनाकर पिटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी में शामिल होने आए दलित व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से चंदौली जिले के सोनाइत निवासी पीड़ित छविंदर कोल ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व वह अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आमडीह आया था। वहां से उसे किसी काम से राॅबर्ट्सगंज जाना था। रात दस बजे शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दरवाजे से कुछ दूर पहले एक बोलेरो आकर रुकी। उसमें बैठे लोगों ने राॅबर्ट्सगंज का रास्ता पूछा फिर कहा कि चार लोग ही हैं बैठ जाओ।
विज्ञापन

हिंदुआरी पुल के पास लाकर उसे गाड़ी से उतार कर चंदौली के भुलई निवासी परमानंद मौर्य और तीन अन्य ने उसकी पिटाई की। वहीं अचेतावस्था में उसे छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें