फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ जाने वाली इकलौती ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस चार साल से बंद, परेशानी; संचालन से इन गावों को मिलेगा लाभ

Sat, 20 Sep 2025 02:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन नहीं होने से दर्जनों गांव के लोगों को परेशानियां हो रही हैं। इसका संचालन शक्तिनगर और सिंगरौली से टनकपुर के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बरवाडीह से चलकर चोपन जंक्शन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस से लिंक होकर लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन का संचालन चार साल से बंद है। क्षेत्र लोगों के आंदोलन और मंडलीय संसदीय समिति में मसला उठने के बाद भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया गया। वहीं, विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव न होने से भी क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


इस समय त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शक्तिनगर और सिंगरौली से टनकपुर के लिए किया जा रहा है। कोरोना काल में इसकी एक लिंक एक्सप्रेस झारखंड के बरवाडीह से चलकर गढ़वा रोड, नगर उंटारी, विंढमगंज, महुअरिया, दुद्धी, झारोरोड सहित अन्य स्टेशनों से होते हुए चोपन में आकर जुड़ जाती है।

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन ठप होने से साथ ही दुद्धी, म्योरपुर, विंढमगंज, बभनी, बीजपुर आदि इलाकों के लोगों के साथ ही झारखंड के एक बड़े हिस्से के लोगों को लखनऊ से सीधे जोड़ने वाली ट्रेन की सुविधा बंद हो गई।
विज्ञापन


बाद में चलकर त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बहाल किया गया लेकिन चोपन से झारखंड के लिए जाने वाली और झारखंड से चोपन आकर जुड़ने वाली इसकी लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं किया गया।

विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस के संचालन से इन गांवों को मिलेगा लाभ : जिले के बुटबेढ़वा, धरतीडोलवा, सलैयाडिह, हरनाकछार, घिवही, पटेल नगर, धूमा, छतरपुर,बैरखड़, केवाल, कोलिनडूबा, कुड़वा, तुमिया, बोधाडीह, करहिया, नेरुइयादामर, बागेसोती, झारखंड के गंगटी, जमुवां, जमुई, बिलासपुर, मकरी, घघरी, चैनपुर, बीरबल सोनडीहा, हनुमंता, चैनपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए विंढमगंज पहुंचते हैं। इसको देखते हुए यूपी से राज्यसभा सांसद रहे रामशकल, सासंद रहे पकौड़ी कोल, झारखंड से पलामू सांसद बीडी राम इस मसले पर कई बार आवाज उठा चुके हैं। बावजूद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें