फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वृद्धा की हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर खेत में जहुरन्निशा (70) का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर में धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई गई है। एएसपी अनिल कुमार सहित फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बहू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिथिया के पूर्वी टोला मुमीनाबाद निवासी जहुरन्निशा घर में अपने बहू के साथ रहती थी। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने गई थी। सुबह ग्रामीणों ने घर से 70 मीटर दूर खेत में जहुरन्निशा का खून से लथपथ शव देखा। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव पर गहरे जख्म थे।
मौके पर पहुंचे कोन एसओ संजीव सिंह ने छानबीन शुरू की। एएसपी अनिल कुमार, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महिला के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। भूत-प्रेत को लेकर भी वारदात किए जाने की चर्चा रही। फिलहाल घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के चार बेटे हैं, जो बाहर रहकर काम करते हैं। बड़ी बहू रोजा खातून की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें