फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला का उजड़ गया आशियाना, भरण पोषण का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। चितरंगी के बगदरा क्षेत्र में स्थित खम्हरिया गांव में मौजूद एक वृद्ध महिला के मकान को शनिवार को आग ने चपेट में ले लिया। अगलगी के चलते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घर के अंदर मौजूद अनाज के साथ-साथ गृहस्थी के सभी सामान व करीब सवा लाख नगदी भी आग में स्वाहा हो गई। इस घटना से निराश्रित महिला बेघर हो गई है।
विज्ञापन

बगदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी स्व.तेजराम शुक्ला के मकान में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते मकान स्वाहा हो गया। वहीं घर के अंदर की गृहस्थी अनाज, बर्तन, सोना-चांदी व करीब सवा लाख कैश, कपड़ा सब कुछ आग के लौ में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक में काम तमाम हो चुका था। उधर 65 वर्षीय वृद्ध महिला आग के तांडव को देख खुद को आग के हवाले करने का मन बना लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बाहर निकाला। उसका कहना था कि जब सब कुछ तबाह हो गया खाने के लिए एक भी दाना नहीं तो जी कर क्या करेंगे। इस आगजनी घटना से करीब पांच लाख रूपये नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें