फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। खासकर औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाले ऊर्जांचल (म्योरपुर ब्लॉक) में ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कुल 19 संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से 11 संक्रमित अकेले म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के हैं। जबकि घोरावल ब्लॉक के चार, दुद्धी से एक और राबर्ट्सगंज ब्लॉक से तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने बताया कि शनिवार को 1996 लोगों का सैंपल लिया गया। 1891 लोगों की रिपोर्ट मिली जिसमें से 19 लोग पॉजिटिव मिले। अब तक 3,89,251 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसमें से 387519 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई और 4395 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। अभी 1632 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जिले में कोरोना का संक्रमण दिन पर दिन बढ़ रहा है। पिछली रिपोर्ट पर गौर करें तो 21 मार्च को 10 मरीज कोरोना पाजीटिव मिले थे, जबकि 22 मार्च के सिर्फ एक ही संक्रमित मरीज मिला था। इसी तरह 23 मार्च को सात संक्रमित, 24 मार्च को नौ संक्रमित, 25 मार्च को पांच संक्रमित और 26 मार्च को तीन, 27 मार्च को पांच संक्रमित मिले थे। इसके बाद दो दिन एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिले। कोरोना से जुड़े मामलों की हो रही जांच में 29 मार्च और 30 मार्च को एक भी व्यक्ति पॉजीटिव नहीं पाया गया। 30 मार्च को 546 लोगों की कोरोना संबंधित जांच की गई है। जबकि पूर्व का मिलाकर 826 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव नहीं मिला है। फिर 31 मार्च को जारी बुलेटिन में चार लोग पॉजिटिव मिले थे। अब अप्रैल माह के शुरूआत पर ही एक अप्रैल को जारी किये गए बुलेटिन में 24 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए थे। दो अप्रैल को 19 और शनिवार को भी 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहां निर्देश जारी किया गया है कि जो भी श्रमिक बाहर से आ रहे हैं पहले उनकी कोरोना की जांच कराई जाए फिर उन्हें काम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि औद्योगिक कंपनियों में कोविड 19 से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है।
इनसेट:
प्रथम और दूसरे डोज का लगा टीका
सोनभद्र। जिले में 45 वर्ष से उपर के लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को 12 केंद्रों पर वैक्सीनेेशन हुआ। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि 851 लोगों को प्रथम डोज और 878 लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग के पास करीब दस हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध है। यदि जरूरत पड़ेगी तो और वैक्सीन मंगाई जाएगी। प्रयास हो रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें