राबर्ट्सगंज में विकास नगर में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करते विधायक भूपेश चौबे।
- फोटो : SONBHADRA
नगर पालिका राबर्ट्सगंज के तहसील कालोनी में रविवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने नगर पालिका के ईओ और डूडा के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वार्ता कर जल्द सड़क बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को सड़क बनवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
बता दें कि सदर तहसील के पीछे लाखन बाबा मंदिर से नगर पालिका सीमा तक सड़क व नाली कई वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैै। बारिश के दिनों में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण सड़क झील में तब्दील हो जाती है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। विधायक भूपेश चौबे ने ईओ और डूडा से जुड़े लोगों को जनता की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर सड़क की मरम्मत कराने की बात कही। उधर रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर आरसीसी सड़क व नाली बनवाने की मांग की। रहवासियों में सालिक राम द्विवेदी, सीबी सिंह, संत कुमार मेहता, राजीव कुशवाहा, रामानंद सिंह, अतीश कुमार, भुनेश्वर जायसवाल, अनिल सिंह, अमित सिंह, आकाश मिश्रा, अमरेश आदि मौजूद रहे।