फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नए फीडर से जुड़ेगी मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
इंपैक्ट के लिए... मेडिसिन वार्ड में पहुंचा कूलर। - संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती और तपिश के चलते मरीजो को हो रही परेशानी के संबंध में अमर उजाला की पड़ताल का बड़ा असर सामने आया है। डीएम चर्चित गौड़ ने जहां बिजली आपूर्ति व्यवस्था में आए दिन फाल्ट की मिल रही शिकायत को दूर करने के लिए इसे अविलंब नए फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं इसकी अधिकतम डेडलाइन रविवार तक तय की गई है। बिजली महकमे के अफसरों को कहा गया है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी आंतरिक स्तर पर व्यवस्था को सुधारने की कवायद तेज कर दी है। ब्लाक सी के लिए वैकल्पिक इंतजाम के उपाय तो अमल में लाए ही जा रहे हैं।
मेडिसिन वार्ड में महज पंखे के सहारे तपिश काट रहे मरीजों के लिए भी कूलर उपलब्ध करा दिया गया है। ओपीडी, डॉक्टर कक्ष, वार्ड सहित अन्य जरूरी जगहों पर एसी की सुविधा उपलब्ध कराने की भी कवायद शुरू कर दी गई है। इमरजेंसी के लिए विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली गई है ताकि आपात स्थिति में किसी मरीज का उपचार बिजली के अभाव में प्रभावित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें