बभनी/रेणुकूट। बभनी और अनपरा क्षेत्र में बुधवार की रात में मौसम में हुए बदलाव होने तथा जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटकर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बभनी क्षेत्र में करीब 45 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग अंधरे में रहने को विवश हैं।
ग्रामीणों से जल्द मरम्मत कराते हुए आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बभनी ब्लॉक क्षेत्र के बभनी, चपकी, असनहर, संवरा, डूभा, बरवें, चैनपुर, मचबंधवा, परसाटोला, चकसानी, धनवार, धनखोर, घघरा, घघरी, झोझवा, महलपुर, बड़होर, शीशटोला, भंवर, बचरा समेत 45 से अधिक आदि गांवों में बुधवार की रात से बिजली आपूर्ति बाधित हैं। रात में कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तार व खंभों पर गिरने से खंभे टूटकर गिर गए हैं। बिजली निगम के जेई महेश कुमार का कहना है कि बुधवार की रात में आई आंधी की वजह से पेड़ की डालियां टूटकर तार पर गिर जाने से बिजली के खंभे टूट गए हैं। आसनडीह में करीब चार बिजली के खंभे टूटे हैं, उन्हें सही कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी रूट का पेट्रोलिंग कर लिया गया है। जैसे ही पिपरी से नधिरा सब स्टेशन पर लाइन सप्लाई होती है। बभनी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
अनपरा में कई घरों से टिनशेड और सोलर पैनल उड़े, हाईवे पर गिरे पेड़
अनपरा नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मौसम खराब रहा। सुबह तेज हवाएं चलने से कई घरों के ऊपर लगे टिनशेड उड़ गए। कुछ छतों पर लगे सोलर पैनल उड़ गए। हाईवे पर कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया। अनपरा आवासीय परिसर में खड़ी वाहन पर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। तेज बारिश होने से कई जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं स्कूली बच्चे भी बारिश होने के वजह से स्कूलों में बैठे रहे। क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से लोेगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
चुर्क क्षेत्र के मुसही से रामगढ़ रोड की क्षतिग्रस्त सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद
चुर्क क्षेत्र के मुसही से रामगढ़ रोड की क्षतिग्रस्त सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद
चुर्क क्षेत्र के मुसही से रामगढ़ रोड की क्षतिग्रस्त सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद