फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सर्द हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है। बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जनपद सोनभद्र में येलो अलर्ट जारी है। आगामी दो दिन में जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान और भी गिर सकता है।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा स्थिर है। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। 10 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। साढ़े ग्यारह बजे के बाद तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर तक ऐसे ही चलता रहा।
दोपहर के वक्त जिले में चौतरफा बारिश हुई। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन सर्द हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं माैसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को न्यूूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जलभराव से बढ़ी परेशानी
म्योरपुर। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस दौरान ठंड में भी इजाफा हो गया। बरसात के कारण जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर ठंड भी बढ़ जाने से लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अलाव जलाने और कंबल वितरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें