फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खाते से रुपये निकलने का मामला स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार खातों से निकले 92.10 लाख रुपये का मामला अब स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गया है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इस साइबर क्राइम की जानकारी दी और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने शिकायती पत्र में कहा है कि सरकारी खाते से धन निकलने से सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। सदर विधायक ने बताया है कि यह आश्चर्यजनक है कि चार खातों से 92.10 लाख 71 बार में निकाल लिया जाए और किसी को पता ही न चले। धनराशि निकाले जाने के कई दिनों बाद इसका खुलासा करना यह दर्शाता है कि कुछ लोग सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के दौरान जिले के कुछ चिकित्सालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोन, चोपन नगवां, चतरा के पहाड़ी अंचलों में बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों कि पर्याप्त संख्या न होने के कारण नागरिकों को असुविधा होती है। जनपद में महिला चिकित्सक और कुछ सर्जन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने धनराशि घोटाले की जांच शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। कहा कि जो भी विभाग कर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें