फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईकोर्ट के आदेश पर नगर में हुई जमीन की नापी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग की काॅलोनी में नापी की गई। इसकी रिपोर्ट कोर्ट को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता श्रवण पांडेय ने बताया कि जोरूखाड़ गांव निवासी पवन कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राबर्ट्सगंज नगर स्थित पीडब्ल्यूडी काॅलोनी में अतिक्रमण की नापी कराए जाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को नापी हुई। नगर के शीतला मंदिर चौराहा से बढ़ौली चौराहा सिंचाई डाक बंगला होते हुए सड़क एवं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में जमीन की नापी की गई। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन की तरफ से हाईकोर्ट भेजा जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ कानूनगो घनश्याम पटेल, टार के डौर व बढ़ौली के लेखपाल व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें