फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच निरीक्षकों और आठ दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पांच निरीक्षकों और आठ दरोगा के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षक एलआईयू संजीव यादव को निरीक्षक अपराध थाना दुद्धी भेजा गया है। मंत्री से दुर्व्यवहार में चार दिनों पूर्व पुलिस लाइन बुलाए गए यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव को चुनाव सेल प्रभारी बनाया गया है। एसपी के पीआरओ राजकुमार सिंह को मीडिया सेल का भी कार्य सौंपा गया है। अपराध शाखा में निरीक्षक माधव सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनाें पूर्व कस्बा चौकी से लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किए गए एसआई कुंवर सिंह को महिला आयोग संबंधित शाखा का प्रभारी बनाया गया है। महिला पावर लाइन 1090 सेवा के भी वह प्रभारी होंगे।
एसआई अनिल कुमार को रिट सेल प्रभारी बनाया गया है। एसआई उमाशंकर यादव को विशेष जांच प्रकोष्ठ से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पिपरी थाने के एसआई नसीरूद्दीन अहमद को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

एसआई गणेश सिंह प्रभारी फिल्ड यूनिट बनाया गया है। भानू प्रताप सिंह को विंढमगंज थाना, श्यामनंद यादव व राधेश्याम को दुद्धी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें