फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनांचल से परिवर्तन यात्रा का होगा शंखनाद

Mon, 07 Nov 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में भाजपा के परिवर्तन बाइक जुलूस को हरी झंडी दिखाते मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय।
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित परिवर्तन यात्रा का बिगुल सोनभद्र की धरती से मंगलवार को बजेगा। राबर्ट्सगंज स्थित रेलवे ग्राउंड में सोमवार को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। इसमें तय किया गया कि जिले की चारों विधान सभाओं से 30-30 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि अब प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल पड़ी है, प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ  आशा एवं विश्वास के साथ खडी़ है। आने वाले विधान सभा चुनाव में इस प्रदेश से सपा, बसपा का सफाया होना तय है। कहा कि मंगलवार को सोनभद्र की धरती से पारिवर्तन का बिगुल बजेगा। परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें। जिले के प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में अति उत्साह है, जिससे यह तय है, कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि जिले की चारों विधान सभाओं से एक लाख पच्चीस हजार की संख्या परिवर्तन यात्रा में शामिल होगी। जिससे यह यात्रा प्रदेश की ऐतिहासिक यात्राओं में से एक रहेगी। बैठक में रमेश मिश्रा, गोविंद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मबीर तिवारी, रमेश पटेल, कमलेश चौबे, विमलेश पटेल, बिंदु जायसवाल, संजय जायसवाल, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें