फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सवालों से ज्यादा कठिन रहा परीक्षार्थियों का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को सवालों का जवाब देने में जितनी मुश्किल नहीं हुई, उससे कहीं अधिक परेशानी सफर में उठानी पड़ी। बेतहाशा भीड़ के चलते रोडवेज बसों में धक्कामुक्की के बीच सवार हुए और फिर सीट के लिए जूझते रहे। अधिकांश अभ्यर्थियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी तो कइयों को स्टैंड पर ही बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, प्रयागराज के अभ्यर्थियों का केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा के लिए अधिकांश अभ्यर्थी एक दिन पहले ही पहुंच गए थे, जबकि दोपहर बाद होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों के आने का क्रम लगा रहा। सुबह तक सिर्फ आने वालों की भीड़ थी, लेकिन दोपहर में पहली पाली परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से निकलकर सीधे रोडवेज डिपो की ओर बढ़ गए। दोपहर एक बजे सोनभद्र डिपो में वाराणसी जाने के लिए चार बसें खड़ी थीं, सभी में परीक्षार्थी भरे पड़े थे। बड़ी संख्या में युवा बाहर खड़े होकर दूसरी बसों का इंतजार करते रहे।
कुछ ऐसी ही स्थिति फ्लाईओवर के नीचे खड़ी प्रयागराज और मिर्जापुर को जाने वाली बसों की थी। सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर परीक्षार्थी बसों का इंतजार करते रहे। एआरएम विश्राम खुद कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यवस्था संभालने में लगे रहे। उन्होंने बताया कि पर्याप्त बसें चलाई गई हैं। परीक्षार्थियों की भीड़ एक साथ आने से थोड़ी दिक्कत आई है। किसी बस को रोका नहीं जा रहा है। जैसे ही बस भर रही है, उसे रवाना कर दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए सफर निशुल्क है। इसलिए भी भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन

50 बेड के रैन बसेरे में 80 से अधिक ने गुजारी रात
पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकांश अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को ही जिले में पहुंच गए थे। कुछ ने अपने परिचिताें के यहां शरण ली तो कुछ ने होटल-लॉज में ठिकाना बनाया। जिनके पास कोई सहारा नहीं था, उन्होंने विश्रामालयों, मंदिरों, सामुदायिक भवनों में रात गुजारी। रोडवेज डिपो परिसर में बृहस्पतिवार की रात तीन सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने शरण ली थी। यात्री प्रतीक्षालय परीक्षार्थियों से भरा रहा। इसके अलावा नगर पालिका के स्थायी रैन बसेरे में भी 80 से अधिक परीक्षार्थी ठहरे थे। यहां 50 बेड की सुविधा है।
केंद्र तक पहुंचने में हुई परेशानी
परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन केंद्र नगर के मध्य ही हैं। यहां परीक्षार्थी आसानी से पहुंच गए, लेकिन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी और राजकीय महिला कॉलेज छपका के केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थी परेशान रहे। रॉबर्ट्सगंज तक आने के बाद ई-रिक्शा व अन्य साधनों से वह लोढ़ी और छपका तक गए। यहां भी मुख्य मार्ग के आगे उन्हें करीब 400-500 मीटर तक पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें