फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फरियादियों को गुमराह करना और थाने के बाहर बैठकी पड़ेगी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली के आस-पास अड्डा जमाने और फरियादियों को गुमराह करने वालों के विरुद्ध सदर कोतवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कई लोगों को पुलिस ने चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह की ओर से फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका उचित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सुबह से देर शाम तक कोतवाली के आस-पास मंडराते हैं। वह लोगों के प्रार्थना पत्र को बढ़ा-चढ़ा कर लिखने और फरियादियों को गुमराह करते हुए उनका आर्थिक शोषण करते हैं।
शुक्रवार की दोपहर सदर कोतवाल सतेंद्र राय ने पुलिस टीम के साथ औचक जांच की। थाने के पास अनावश्यक रूप से घूमने वालों को चेतावनी दी। फरियादियों को गुमराह करने और प्रलोभन देने का प्रयास करते पाये जाने पर कार्रवाई को भी चेताया। सदर कोतवाल ने कहा कि थाने के बाहर अनावश्यक घूमने वालों को चेतावनी दी गई है। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर सीधे उनके पास आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें