फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ताला लगाकर गांव में घूम रहा था गृह स्वामी, घर में लग गई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शुक्रवार को देर रात कच्चे मकान में आग लग गई। घटना में घर के अंदर रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। काफी प्रयास से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डूमरडीहा गांव निवासी सोहन अपने घर में ताला बंद कर गांव में ही आसपास घूम रहा था। देर रात करीब साढ़े नौ बजे घर के भीतर से अचानक आग की तेज लपटें दिखाई देने लगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। आसपास के लोगों ने सबमर्मिबल पंप, मोटर आदि से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की बढ़ती रफ्तार के सामने ग्रामीण थक गए। फायर ब्रिगेड की वाहन पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग बुझने तक घर के भीतर सभी सामान जलकर राख हो गए।
घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने ग्रामीणों से आग लगने की जानकारी ली। मकान स्वामी सोहन गोंड ने बताया कि ससुराल में शादी होने की वजह से घर के बच्चों सहित पत्नी मायके चली गई हैं। आग लगने के एक घंटे पहले घर को बंद कर हम गांव में ही घूम रहे थे। घर के भीतर आग कैसे लगी अभी तक कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें