फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवे पर एक दिन होती है सफाई, फिर धूल-मिट्टी का गुबार झेलते हैं लोग

विज्ञापन
हाईवे पर वाहन गुजरने के बाद उड़ती धूल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेणुसागर। मौसम बदलते ही चल रही तेज फागुनी हवाओं ने ऊर्जांचल क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हाईवे पर उड़ रही धूल और कोल डस्ट से जनजीवन प्रभावित हो गया है और सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


शक्तिनगर से अनपरा तक लगभग 20 किमी लंबा हाईवे पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। सड़क पर सैकड़ों गड्ढे, टूटी पटरियां, अवैध डिवाइडर कट, जगह-जगह अवैध पार्किंग और कोयला-राख की धूल से ढका मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय लोग इस मार्ग को किलर रोड तक कहने लगे हैं। नगर व परियोजना प्रशासन की ओर से महीने में एक दिन औपचारिक सफाई कर फोटो जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने रहते हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि नगर प्रशासन को सक्रिय होना होगा। हाईवे पर नियमित पानी छिड़काव और सफाई के लिए कई बार निर्देश दिए गए हैं तथा स्थानीय विभाग को नोटिस भी जारी किया गया है। राख परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि हाईवे की सफाई का कार्य निविदा के माध्यम से संविदाकार को सौंपा गया है और जिम्मेदारी उसी की है। वहीं संविदाकार संस्था आर्यन एनवायरमेंट, लखनऊ के प्रतिनिधि अमित तिवारी के अनुसार स्वीपिंग मशीन खराब होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। सफाईकर्मियों से झाड़ू लगवाई जा रही है, लेकिन अवैध पार्किंग के चलते काम में बाधा आती है। इसकी शिकायत नगर प्रशासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें