जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर जीएसटी के प्रस्तावित प्रारूप का पुतला फूंका। यहां कार्यकर्ताओं ने बिल के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। इसी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों ने प्रारूप को तत्काल वापस लेने की मांग की।
दोपहर करीब 12 बजे जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल केे अध्यक्ष रतनलाल गर्ग की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के प्रस्तावित प्रारूप का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी का प्रस्तावित प्रारूप व्यापारियों के हित मेें नहीं है। कर प्रणाली जितनी सरल होगी उतना ही कर बढ़ेगा। प्रस्तावित जीएसटी के प्रारूप में बहुत सी खामियां हैं। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन के माध्यम से सुझाव भेजा है।
इस मौके पर शिव कुमार सांवरियां, चंद्रभान अग्रवाल, विमल जालान, एजाज कादरी, रामेश्वर आदि रहे।