फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन

Tue, 15 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके पीछे जहां पहले दिन प्रत्याशियों ने पहले मारई प्रात नहाई, ओकर देवी सदा सहाय की तर्ज पर पर्चा दाखिल किया था। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन मंगला मुखी सदा सुखी की तर्ज पर ज्यादातर प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन



सहायक निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश राय ने अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा महामंत्री पद पर धनंजय कुमार मौर्य एडवोकेट, श्रीनिवास मिश्र एडवोकेट, रमेश प्रसाद चौबे एडवोकेट और लालता प्रसाद पांडेय एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है।


इसी प्रकार से विनोद कुमार जायसवाल एडवोकेट और धर्मेंद्र कुमार ओझा एडवोकेट ने उपाध्यक्ष 10 साल से उपर के लिए नामांकन किया। वहीं हरिओम सेठ एडवोकेट और अरुण कुमार पांडेय एडवोकेट ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन



बताया कि अब अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी राज बहादुर सिंह एडवोकेट और ओमप्रकाश राय एडवोकेट का पर्चा दाखिल है। अभी तक कोषाध्यक्ष पद पर अकेले सुशील शर्मा एडवोकेट का पर्चा दाखिल हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि 16 दिसंबर तक पर्चा की बिक्री और नामांकन पत्रों का दाखिला होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें