फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना देने वाली संस्था पर गबन का केस दर्ज

Tue, 06 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नंदना के छात्राओं के तबीयत खराब होने के मामले में सोमवार की रात बीएसए ने स्वयंसेवी संस्था पूर्वांचल डेवलपमेंट सोसाइटी तिवारीपुर, गाजीपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय के विरुद्ध गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। केस राबर्ट्सगंज कोतवाली में पंजीकृत हुआ। संस्था के ऊपर विद्यालय का निर्माण कार्य कराने में हीलाहवाली करने और मीनू के अनुसार छात्राओं को भोजन न देने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव मेें स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रविवार की रात डायरिया की चपेट में आने से 12 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई थी। मामला संज्ञान में आने पर डीएम सीबी सिंह ने सीडीओ, सीएमओ और बीएसए को छात्राओं की तबीयत खराब होने के मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया।

अधिकारियों ने जांच की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। बीएसए मनभरन राम राजभर ने बताया कि छात्राओं को भोजन, नाश्ता आदि उपलब्ध कराने के लिए नामित स्वयंसेवी संस्था पूर्वांचल डेवलपमेंट सोसाइटी तिवारीपुर गाजीपुर ने रविवार की रात में गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं दिया था। भोजन बनाने में घटिया किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए उनकी तबीयत खराब हुई। इतना ही नहीं सरकारी धन मिलने के बाद भी संस्था ने विद्यालय की मरम्मत नहीं कराया।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय के विरुद्ध गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि  विद्यालय में छात्राओं को मीनू के हिसाब से भोजन समेत अन्य सुविधाएं मिल रही है या नहीं की जांच की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालय के शिक्षिकाओं की भी है। लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई न होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें