फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट शर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय बाजार में बुधवार की रात एक फर्नीचर की दुकान में लगी आग लग जाने से नकदी समेत लगभग लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दो परियोजनाओं के तीन दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश गोयल ने बताया काि अनपरा बाजार में उनकी फर्नीचर की दुकान है। बुधवार की देर रात उनकी दुकान में आग लग गई। घटना के समय उनके परिजन व बच्चे दुकान के ऊपर बने मकान में सोने की तैयारी में थे। तभी अचानक पूरा घर धुंए से भर गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक दुकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। धुंए से राजेश गोयल के छह वर्षीय पुत्र हर्ष गोयल, आठ वर्षीय पुत्री शिखा गोयल अचेत हो गए। आग की लपटों में फंसे राजेश ने अपनी पत्नी के साथ बच्चों को लेकर पड़ोसी के छत पर भागे तब जाकर परिजनों की जान बची। घटना में आग ने दुकान में रखे एक लाख 93 हजार रुपये, कुर्सी, टेबल, पंखा, कम्प्यूटर, सीसी टीवी सहित अन्य फैंसी सामान जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है, आग में जल खाक हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व अनपरा तापीय परियोजना, रेनुसागर पावर डिवीजन के दमकल कर्मियों को दी। मौके पर अनपरा परियोजना की दो व रेनुसागर पावर डिवीजन की एक दमकल ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट शर्किट से लगी होगी। एक ही दिन में अनपरा बाजार में दो दुकानों में लगी आग ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें