फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई के पास अंगीठी जलाकर सो रहा था बुजुर्ग, आग लगने से जिंदा जला

विज्ञापन
हाथीनाला क्षेत्र के पनारी गांव के मृतक- बलिराम(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
हाथीनाला। थाना चोपन क्षेत्र के पनारी गांव के चैना टोला में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बरामदे में चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग बलिराम (70) की आग से झुलसकर मौत हो गई। चारपाई के पास जलाई गई अंगीठी से बिस्तर में आग लग गई थी। आग बुझाते समय उनकी पत्नी झुलस गई।
विज्ञापन

पनारी गांव के चैना टोला निवासी बलिराम सोमवार रात भोजन करने के बाद घर के बरामदे में चारपाई पर सोने चले गए थे। परिजनों के मुताबिक वह ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास अंगीठी जलाकर रखते थे। रात में अंगीठी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। बलिराम आग की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी बबनी देवी और बेटा मुरारी उन्हें बचाने पहुंचे। आग बुझाने के दौरान बबनी देवी झुलस गई। बेटे ने बताया कि आग से पिता का आधे से ज्यादा शरीर जल चुका था। चारपाई, रजाई और गद्दा भी पूरी तरह जल गया था। घटना की जानकारी मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि चारपाई के पास जल रखी अंगीठी से बिस्तर में आग लगने का अंदेशा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें