फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे में कैद की गई प्रदूषण की तस्वीर

Mon, 23 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फ्रांस से आए दो सदस्यीय दल ने रविवार और सोमवार को सिंगरौली रीजन (ओबरा-म्योरपुर-बीजपुर-अनपरा-शक्तिनगर) का दौरा कर वायु प्रदूषण की स्थिति जानी।

इस दौरान ड्रोन कैमरे से प्रदूषण से जुड़ी चीजों की तस्वीर उतारी और ग्रामीणों से वार्ता कर जरूरी जानकारी भी जुटाई।
 एशिया में प्रदूषण की समस्या पर अध्ययन के साथ ही डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने निकले डाल्फिन और

फेबरिस ने दिल्ली निवासी विक्रम के साथ मिलकर शक्तिनगर के चिल्काटांड़ बस्ती, अनपरा, बेलवादह, रेणुसागर, कोहरौलिया, म्योरपुर क्षेत्र के खैराही, किरवानी, ओबरा परिक्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी, डाला बारी आदि

गांवों का दौरा कर वायु प्रदूषण की स्थिति और इसके कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर प्रदूषण के पड़ते प्रभाव और बीमारी की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई टीवी और श्वांस मरीजों से मिलकर उन्हें होने वाले दिक्कत के बारे में भी जाना। टीम का कहना था कि सिंगरौली जोन में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब मिली है। इस समस्या को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक समस्या के रूप में रखा जाएगा। कोशिश की जाएगी कि भारत सहित एशिया के दूसरे देश प्रदूषण को नियंत्रित करने को कारगर कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें