फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन ब्लाक के परसोई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। कार्यदायी संस्था के विरोध में नारेबाजी कर मजदूरी का जल्द भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन


गरीबों के लिए सरकार कितनी ही महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाए लेकिन नौकरशाहों की अनदेखी के नाते योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

योजनाएं गरीबों के शोषण के लिए मददगार साबित हो रही हैं। ऐसा ही मामला जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक ग्राम पंचायत परसोई का सामने आया है।

यहां मुड़ौली टोला से खटिहवां तक वर्ष 2013-14 में मनरेगा के तहत सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। इसमें लगे मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया।

इससे नाराज मजदूरों ने सोमवार को कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध में नारेबाजी की। मजदूरों ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने मजदूरी कराकर मजदूरों का लाखों रुपये डकार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों में लालता प्रसाद, लाले सिंह, सूबेदार,  अशर्फी लाल, रामबक्स, जितेंद्र, रामप्रसाद, रामरतन, सूबेलाल, रामपति शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें